यह ख़बर 22 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में सेल के शेयर की बिक्री शुरू

खास बातें

  • सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात बनाने वाली कंपनी सेल में सरकार की 5.82 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री बंबई शेयर बाजार में आज शुरू हो गई। इस बिक्री के साथ कंपनी का शेयर 1.25 प्रतिशत नीचे आ गया।
नई दिल्ली:

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात बनाने वाली कंपनी सेल में सरकार की 5.82 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री बंबई शेयर बाजार में आज शुरू हो गई। इस बिक्री के साथ कंपनी का शेयर 1.25 प्रतिशत नीचे आ गया।

सेल के शेयर का न्यूनतम भाव 63 रुपये प्रति इक्विटी रखा गया है, जो गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले 1.41 प्रतिशत कम है।

बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में पिछले बंद भाव के मुकाबले 1.25 प्रतिशत घटकर 63.10 रुपये प्रति इक्विटी पर आ गया।

सरकार को कंपनी में 5.82 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से करीब 1,514 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) ने गुरुवार को 24.03 करोड़ शेयर या 5.82 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश के जरिये बेचने के लिए शेयर भाव के बारे में निर्णय किया। सरकार की फिलहाल कंपनी में 85.82 प्रतिशत हिस्सेदारी है।