यह ख़बर 23 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपये में 37 पैसे की गिरावट

खास बातें

  • ब्याज दरों में वृद्धि की चिंताओं के बीच स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट तथा आयातकों की मासांत डॉलर मांग से रुपया सोमवार को 37 पैसे की गिरावट के साथ 62.60 रुपये प्रति डॉलर रह गई।
मुंबई:

ब्याज दरों में वृद्धि की चिंताओं के बीच स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट तथा आयातकों की मासांत डॉलर मांग से रुपया सोमवार को 37 पैसे की गिरावट के साथ 62.60 रुपये प्रति डॉलर रह गई।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 62.55 रुपये प्रति डॉलर पर खुला जो पहले 62.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 62.34 से 62.73 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद अंत में 37 पैसे अथवा 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले शुक्रवार को यह 46 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि आयातकों, मुख्यत: तेल रिफाइनरी कंपनियों की मासांत डॉलर मांग के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 362.75 अंक अथवा 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर 62.52 रुपये प्रति डॉलर और 84.6710 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया। पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में गिरावट आई।