यह ख़बर 07 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 61.36 के स्तर तक लुढ़का

खास बातें

  • बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने और शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये की धारणा कमजोर हुई।
मुंबई:

शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फॉरेक्स) में बुधवार को डॉलर की तुलना में रुपया 59 पैसे की गिरावट के साथ 61.36 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने और शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये की धारणा कमजोर हुई। फॉरेक्स बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 11 पैसे के सुधार के साथ 60.77 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com