यह ख़बर 30 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर की तुलना में रुपया फिर कमजोर, 60 के पार पहुंचा

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा विनिमय बाजार में एक बार फिर रुपया कमजोर हुआ है और मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई। आज रुपया एक डॉलर की तुलना में 60.55 के स्तर तक पहुंच गया। बाद में कुछ सुधार के साथ 60.07 पर आ गया।
मुंबई:

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा विनिमय बाजार में एक बार फिर रुपया कमजोर हुआ है और मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई। आज रुपया एक डॉलर की तुलना में 60.55 के स्तर तक पहुंच गया। बाद में कुछ सुधार के साथ 60.07 पर आ गया। सोमवार को रुपये 59.42 पर कारोबार कर रहा था।

आज रुपये में गिरावट और फिर 60 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञनिक स्तर के पार चले जाने से बाजार और अर्थव्यवस्था के विश्लेषक कुछ परेशान हो गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आज की गिरावट के पीछे जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की मांग और दाम बढ़ने से रुपये में गिरावट दर्ज की जा रही है।