यह ख़बर 05 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

रॉल्स रॉयस की 2600 लोगों को नौकरी से निकालने की योजना

लंदन:

विमानों के इंजन बनाने वाली कंपनी रॉल्स रॉयस ने कहा कि उसने खर्चों में कटौती के लिए अगले 18 महीने में मुख्य रूप से अपने एयरोस्पेस विभाग में 2,600 लोगों को नौकरी से हटाने की योजना बनाई है।

ब्रिटिश कंपनी ने कहा कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और एयरबस ए350 यात्री विमानों में इस्तेमाल होने वाले इंजनों के विकास कार्यक्रम के पूरा होने के बाद लोगों की संख्या कम करना जरूरी है।

कंपनी ने अपने बयान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या में और कटौती का संकेत दिया जो फिलहाल 55,000 है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रॉल्स रॉयस के बयान के अनुसार, हम एक पुनर्निर्माण योजना का प्रस्ताव रख रहे हैं, जिसमें अगले 18 महीने में 2600 लोगों को हटाया जाएगा, जो खासतौर पर एयरोस्पेस विभाग में किया जाएगा।