खास बातें
- रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीपी पीएलसी के साथ अपने बहुप्रचारित सौदे को मंजूरी देने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय को औपचारिक आवेदन किया।
New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीपी पीएलसी के साथ अपने बहुप्रचारित सौदे को मंजूरी देने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय को औपचारिक आवेदन किया। इस सौदे में रिलायंस ने तेल एवं गैस के 23 ब्लॉक में अपनी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी बीपी को बेचने का प्रस्ताव किया है। पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा, हमें लगता है कि आवेदन मिल गए। हम इस पर वरीयता से विचार करेंगे। दोनों कंपनियों ने इस सौदे की घोषणा 21 फरवरी को की थी। प्रस्तावित सौदा 7.2 अरब डॉलर का है। रेड्डी ने कहा, यह बड़ा सौदा है। हमें आवेदन पर विचार करना है और इस पर वरीयता से फैसला करेंगे। रिलायंस ने हाइड्रोकार्बन महानिदेशक को सभी 23 ब्लॉक के लिए अलग-अलग आवेदन भेजे हैं और इनकी एक प्रति पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजी गई है।