खास बातें
- औद्योगिक श्रमिकों के लिए सीपआई आधारित मुद्रास्फीति नवंबर माह में घटकर 8.33 प्रतिशत रह गई जो पूर्व माह में 9.7 प्रतिशत थी।
New Delhi: औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक :सीपआई: आधारित मुद्रास्फीति नवंबर माह में घटकर 8.33 प्रतिशत रह गई जो पूर्व माह में 9.7 प्रतिशत थी। खुदरा मुद्रास्फीति में यह नरमी खाद्य कीमतों में कमी के कारण आई है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि खाद्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर,2010 में 5.35 प्रतिशत रही जो अक्तूबरर में 7.73 प्रतिशत थी। दिसंबर माह में खुदरा मुद्रास्फीति अधिक रहने का अनुमान है क्योंकि इस दौरान प्याज, टमाटर तथा अन्य सब्जियों के दाम में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली है।