यह ख़बर 27 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

तिहाड़ के कैदियों के बनाए उत्पाद बेचेगी रिलायंस रिटेल

खास बातें

  • रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि उसने टीजे के साथ करार किया है जिसके तहत वह टीजे के उत्पाद मसलन ब्रेड, कुकीज, केक, नमकीन, बिस्कुट, रस्क और पाव बेचेगी।
नई दिल्ली:

रिलायंस रिटेल तिहाड़ जेल (टीजे) के कैदियों द्वारा बनाए गए बेकरी उत्पादों के प्रचार और बिक्री करेगी। रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि उसने टीजे के साथ करार किया है जिसके तहत वह टीजे के उत्पाद मसलन ब्रेड, कुकीज, केक, नमकीन, बिस्कुट, रस्क और पाव बेचेगी। टीजे गैर-व्यावसायिक तथा गैर-लाभकारी ब्रांड है जिसमें कई उत्पाद हैं। इन उत्पादों का विनिर्माण तिहाड़ जेल कारखाने में होता है।

इस पायलट परियोजना का शुभारंभ दिल्ली के पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने दक्षिण दिल्ली के जमरूदपुर मंके रिलायंस फ्रेश के स्टोर में किया। कंपनी ने कहा कि दिल्ली में रिलायंस फ्रेश के अन्य स्टोर पर भी ये उत्पाद उपलब्ध होंगे। टीजे की शुरुआत 1995 में हुई थी। इसके तहत तिहाड़ जेल के कैदी बेकरी उत्पाद, मसाले, स्टेशनरी, फर्निचर, कंबल, परिधान तथा डिटर्जेंट का विनिर्माण करते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अब इस पोर्टफोलियो में हथकरघा, कपड़ा तथा परिधान, फर्निचर, मस्टर्ड आयल, स्टेशनरी पेपर उत्पाद तथा फिनाइल आदि शामिल हो चुके हैं। टीजे का राजस्व पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2004-05 में 2.36 करोड़ रुपये था।