Reliance Industries का प्रॉफिट जून तिमाही में 7 फीसद घटा

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का कंपनी के खुदरा कारोबार पर असर पड़ा है.

Reliance Industries का प्रॉफिट जून तिमाही में 7 फीसद घटा

प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली:

रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 7 प्रतिशत घटकर 12,273 करोड़ रुपये रहा. कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का कंपनी के खुदरा कारोबार पर असर पड़ा है. कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13,233 करोड़ रुपये था.

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 1,44,372 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 91,238 करोड़ रुपये थी. कंपनी का तेल-से- रसायन कारोबार में तेजी रही जबकि खुदरा कारोबार पर कोविड-19 महामारी का असर हुआ है.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com