यह ख़बर 07 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

1,900 कर्मचारियों की भर्ती करेगी मारुति

खास बातें

  • देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इस साल 1,900 कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की है। इनमें से 900 कर्मचारी इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन विभाग में नियुक्त किए जाएंगे।
मुम्बई:

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इस साल 1,900 कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की है। इनमें से 900 कर्मचारी इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन विभाग में नियुक्त किए जाएंगे।
 
मारुति सुजुकी के मुख्य परिचालन अधिकारी एस वाई सिद्दीकी ने आज यहां कहा कि इस वित्त वर्ष में हमने अभी तक 200 कर्मचारियों की भर्ती की है। इसके अलावा हमारी इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन विभागों में 900 कर्मचारियों तथा शॉप फ्लोर में 1,000 तकनीशियनों की भर्ती करने की योजना बनाई है। इस साल के दौरान हम कुल 1,900 नई नियुक्तियां करेंगे।’यहां वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के साथ 14-15 जून को आयोजित किए जाने वाले दूसरे आटोमोटिव एचआर सम्मेलन की घोषणा करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि कंपनी अक्तूबर तक 25 करोड़ रुपये के निवेश से वेब आधारित प्रशिक्षण अकादमी शुरू करेगी।
 
यह अकादमी कंपनी को उसके डीलरों,आपूर्तिकर्ताओं तथा देश में सुजुकी समूह की इकाइयों से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस अकादमी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि 75 फीसद प्रशिक्षण गंतव्य से ही दिया जा सकेगा और अकादमी पर शुरुआती निवेश 25 करोड़ रुपये का होगा, जिसे विस्तार के दौरान बढ़ाकर 35 करोड़ रुपये किया जा सकता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com