यह ख़बर 27 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जुलाई से एसी, प्रथम श्रेणी के रेल किरायों में हो सकता है इजाफा

खास बातें

  • किराये बढ़ने की संभावना इसलिए अधिक है, क्योंकि वित्त मंत्रालय की ओर से रेलवे को दी जाने वाली सेवा कर में छूट को आगे बढ़ाने की बहुत कम उम्मीद है।
नई दिल्ली:

भारतीय रेल की सभी वातानुकूलित श्रेणियों और प्रथम श्रेणी के किराये में 1 जुलाई से 3.6 फीसदी का इजाफा हो सकता है।
 किराये बढ़ने की संभावना इसलिए अधिक है, क्योंकि वित्त मंत्रालय की ओर से रेलवे को दी जाने वाली सेवा कर में छूट को आगे बढ़ाने की बहुत कम उम्मीद है।

मंत्रालय के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि किराये में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि रेलवे 5,500 से 6,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बोझ सहन करने की स्थिति में नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सू़त्रों का कहना है कि रेल मंत्री मुकुल रॉय ने पिछले सप्ताह वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर सेवा कर अदा करने से छूट का आग्रह किया था, लेकिन इस पर अभी कुछ नहीं हुआ है।