जिनेवा में HSBC बैंक के दफ्तर पर छापा, आपराधिक जांच शुरू

जिनेवा : जिनेवा में HSBC बैंक के दफ्तर पर प्रॉसिक्‍यूटर ने छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि छापे की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। प्रॉसिक्‍यूटर ने बताया कि HSBC के दफ्तर पर मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के मामले में आपराधि‍क मामला भी दर्ज किया गया है। उन्‍होंने दफ्तर की तलाशी भी ली। HSBC के बारे में हाल ही में कुछ अखबारों ने कई खुलासे किए थे।

अटॉर्नी जनरल ओलिवर जॉरनॉट और प्रॉसिक्‍यूटर के नेतृत्‍व में बैंक के परिसर में तलाशी जारी है। यूरोप के सबसे बड़े बैंक HSBC ने अपने ग्राहकों और निवेशकों से माफी भी मांगी है। जिनेवा और लंदन में बैंक के प्रवक्‍ता ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

प्रॉसीक्‍यूटर ने बताया कि फिलहाल उनकी जांच HSBC प्राइवेट बैंक(स्‍वि‍स) में जारी है लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो इसका दायरा कई अन्‍य लोगों तक भी बढ़ सकता है।

जांचकर्ताओं ने एक बयान में बताया कि इस प्राइवेट बैंक के खिलाफ छपे कुछ खुलासों के बाद संदिग्‍ध मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में जांच शुरू की गई है। कई मीडिया संस्‍थाओं द्वारा किए गए खुलासों से पता चलता है कि HSBC की इस स्‍विस शाखा ने कुछ हथि‍यार डीलरों की गैरकानूनी गतिविधियों की तरफ आंखें मूंदे रखीं और कुछ धनी लोगों की टैक्‍स चोरी में मदद भी की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

HSBC प्राइवेट बैंक(स्‍वि‍स) और कुछ अनजान लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है। प्रॉसिक्‍यूटर ने ये भी कहा कि कुछ ऐसे लोगों के‍ खि‍लाफ भी जांच की जा सकती है जिनपर मानी लॉन्‍ड्रिंग में लिप्त होने का शक है।