यह ख़बर 15 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

'ब्याज दरों में चौथाई फीसद कटौती कर सकता है रिजर्व बैंक'

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में अल्पावधि की ब्याज दरों में चौथाई प्रतिशत की कटौती कर सकता है। रिजर्व बैंक सोमवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा।
नई दिल्ली:

भारतीय रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में अल्पावधि की ब्याज दरों में चौथाई प्रतिशत की कटौती कर सकता है। रिजर्व बैंक सोमवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा।

मॉर्गन स्टेनले और बार्कले को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती कर सकता है। दूसरी ओर, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट व एचएसबीसी का मानना है कि यह कटौती आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट थामने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।

मॉर्गन स्टेनले ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार ऊंची बनी है और जीडीपी वृद्धि दर घट रही है। हमें लगता है कि रिजर्व बैंक 18 जून को मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया के वरिष्ठ अर्थशास्त्री अरुण सिंह ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर में उल्लेखनीय गिरावट से आगे चलकर वृद्धि दर बढ़ाने के लिए कदम उठाने का मामला बनता है।