यह ख़बर 25 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एचसीएल का शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 82 प्रतिशत घटा

खास बातें

  • एचसीएल इंफोसिस्टम का शुद्ध लाभ चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 82 प्रतिशत घटकर दो करोड़ रुपये रहा। रुपये के मूल्य में गिरावट तथा कच्चे माल की लागत में वृद्धि से कंपनी का शुद्ध लाभ घटा है।
नई दिल्ली:

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल इंफोसिस्टम का शुद्ध लाभ चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 82 प्रतिशत घटकर दो करोड़ रुपये रहा। रुपये के मूल्य में गिरावट तथा कच्चे माल की लागत में वृद्धि से कंपनी का शुद्ध लाभ घटा है।

इससे पूर्व वित्तवर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 11.48 करोड़ रुपये था। कंपनी की एकीकृत आय जून, 2012 को समाप्त तिमाही में 2,725.64 करोड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 2,639.75 करोड़ रुपये रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वित्तवर्ष 2011-12 में कंपनी का शुद्ध लाभ 72.07 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष में 168.19 करोड़ रुपये था। आलोच्य वित्तवर्ष में कंपनी की आय 10,840.25 करोड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 11,542.11 करोड़ रुपये थी।