Petrol, Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां चेक करें ताजा रेट

देशभर में 7 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. आखिरी बार बदलाव 6 अप्रैल को किया गया था.  उस समय पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी.

Petrol, Diesel Price Today:  जारी हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां चेक करें ताजा रेट

नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्ली:

तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. देशभर में 7 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. आखिरी बार बदलाव 6 अप्रैल को किया गया था.  उस समय पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. राहत की बात तो नहीं कह सकते क्योंकि अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर ही है.

  • दिल्ली में पेट्रोल के दाम - 105.41, डीजल के दाम 96.67
  • चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85, डीजल के दाम 100.94
  • कोलकाता में पेट्रोल के दाम- 115.12, डीजल के दाम 99.83 
  • अहमदाबाद में पेट्रोल के दाम- 105.14, डीजल के दाम 99.49
  • मुंबई में पेट्रोल के दाम 120.51, डीजल के दाम 104.77

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की खपत मई में बढ़ गई. इस दौरान आर्थिक गतिविधियों में तेजी के साथ ही फसल कटाई के मौसम की शुरुआत से मांग में सुधार हुआ. उद्योग द्वारा सोमवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक मई के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री इससे पिछले महीने की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत बढ़ी. इस दौरान डीजल की मांग 1.8 प्रतिशत बढ़ी, जबकि रसोई गैस की बिक्री 1-15 मई के दौरान में 2.8 प्रतिशत बढ़ी. सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा ईंधन विक्रेताओं ने 1-15 मई के दौरान 12.8 लाख टन पेट्रोल बेचा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 59.7 प्रतिशत अधिक है.यह आंकड़ा 2019 की इसी अवधि की तुलना में 16.3 प्रतिशत अधिक है.

देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की बिक्री मई के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर 37.8 फीसदी बढ़कर 30.5 लाख टन हो गई। हालांकि, यह आंकड़ा अप्रैल 2019 की समान अवधि में बिक्री की तुलना में 1.5 प्रतिशत कम है. उद्योग सूत्रों ने कहा कि मई में खपत बढ़ने की एक वजह फसल कटाई के मौसम की शुरुआत है। इसके अलावा कम आधार प्रभाव के कारण भी बिक्री में वृद्धि हुई.

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के पेज से मिल जाएगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इनपुट्स भाषा से भी)