Petrol-Diesel Price Today : आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम.
नई दिल्ली: Fuel Rates Today : देश में 100 दिनों से ज्यादा वक्त से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कच्चा तेल बाजार में 100 डॉलर की सुगुबुगाहट होने लगी है. ब्रेंट क्रूड की कीमतें पहले ही 95 डॉलर से ऊपर चल रही हैं. पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 94.55 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. वहीं वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल वायदा करीब एक प्रतिशत चढ़कर 95.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. भारतीय वायदा बाजार में भी कच्चा तेल 7,000 के पार चला गया है. वायदा बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 117 रुपये बढ़कर 7,038 रुपये प्रति बैरल पहुंच गई.
कच्चा तेल बाजार में तेजी के बावजूद भारतीय बाजारों में तेल मार्केटिंग कंपनियां फ्यूल के रिटेल प्राइस में कोई रिवीजन नहीं कर रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि चूंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, उन्हें देखते हुए तेल के दाम स्थिर रखे जा रहे हैं. क्या दाम चुनावों के बाद बढ़ेंगे, इसे लेकर सवाल पूछे जाने पर पिछले हफ्ते पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फिर तेल के दामों के अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर होने की बात कही थी, लेकिन अतंरराष्ट्रीय बाजार में तो तेल कई सालों के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं, ऐसे में यहां दाम स्थिर रखे जाने पर सवाल उठना लाजिमी है.
खैर, आइए एक बार देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट पर नजर डाल लेते हैं-
पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.