Paytm stock price : सॉफ्टबैंक द्वारा ब्लॉक डील के जरिये शेयर बेचने की खबर के बाद 10% तक गिरे पेटीएम के शेयर

Paytm share price today: सॉफ्टबैंक ग्रुप वन97 कम्युनिकेशंस के 2 करोड़ 90 लाख शेयरों को बेच सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टॉक 555 से 601.45 रुपये प्रति शेयर की रेंज में बेचा जाएगा.

Paytm stock price : सॉफ्टबैंक द्वारा ब्लॉक डील के जरिये शेयर बेचने की खबर के बाद 10% तक गिरे पेटीएम के शेयर

बीसएई पर आज पेटीएम के शेयरों ने 6.37 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है.

नई दिल्ली:

Paytm share price today: सॉफ्टबैंक (Softbank) द्वारा ब्लॉक डील के जरिये शेयर बेचने की खबर के बाद आज के कारोबार में  पेटीएम (Paytm) के शेयरों में 10%  तक की गिरावट आई है. रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि जापान का सॉफ्टबैंक ग्रुप पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) में 215 मिलियन डॉलर तक के शेयर बेचेगी. रिपोर्ट में कहा गया है  कि स्टॉक ₹ 555 से 601.45 प्रति शेयर की रेंज में बेचा जा रहा है. यह बुधवार को कंपनी के बंद भाव से 601.45 रुपये से 7.7 प्रतिशत कम है. 

पेटीएम की नवंबर 2021 की इश्यू में निवेशकों के लिए लॉक-इन अवधि खत्म होने के एक दिन बाद यह खबर आई है. पेटीएम के 86 प्रतिशत शेयरों की लॉक-इन अवधि मंगलवार को खत्म हो गई है. जिसके बाद अब निवेशक कंपनी के शेयरों को तेजी से बेच रहे हैं.

सुबह के कारोबार के करीब आधे घंटे बाद यह शेयर करीब 9 फीसदी तक लुढ़क गया. बीसएई पर आज पेटीएम के शेयरों ने 6.37 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है. वहीं, प्री-ओपनिंग सेशन में कंपनी के शेयर 6.43 फीसदी के नुकसान के साथ 562.75 के लेवल पर पहुंच गए. कंपनी के शेयर पांच महीने के निचले स्तर को छूने के बाद बुधवार को 4% गिरकर 601.30 रुपये पर बंद हुए थे.

सॉफ्टबैंक ग्रुप भारतीय ई-पेमेंट दिग्गज पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में 215 मिलियन डॉलर तक के शेयरों को ब्लॉक डील के जरिये बेचेगा. रॉयटर्स द्वारा रिव्यू किए गए टर्म सीट के अनुसार, सॉफ्टबैंक ग्रुप वन97 कम्युनिकेशंस  के 2 करोड़ 90 लाख शेयरों को बेच रहा है, जिसका नेतृत्व बैंक ऑफ अमेरिका कर रहा है. 30 सितंबर तक सॉफ्टबैंक की डिजिटल पेमेंट और फिनटेक कंपनी में 17.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस खबर के आते ही कंपनी के शेयरों में गिरावट का दौर हावी हो गया. आज दोपहर करीब 12:20 बजे तक कंपनी का शेयर 52.10 अंक यानी 8.66% की गिरावट के साथ 549.35 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)