यह ख़बर 17 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

इंफोसिस की चुनौती से चिंतित नहीं : टीसीएस

मुंबई:

शीर्ष सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कहा है कि वह अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी इंफोसिस से मिल रही चुनौती को लेकर चिंतित नहीं है। हाल के महीनों में इंफोसिस की स्थिति में आश्चर्यजनक सुधार हुआ है।

टीसीएस ने इंफोसिस की चुनौती के बारे में कहा कि इससे उसे कोई घबराहट नहीं है और वह अपनी मूल्य रणनीति में बदलाव नहीं करने जा रही है।

टीसीएस के मुख्य कार्यकारी व प्रबंध निदेशक एन चंद्रशेखरन ने संवाददाताओं द्वारा इंफोसिस की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कहा, मुझे इससे किसी तरह की परेशानी या घबराहट नहीं है। उन्होंने कहा कि हम बाजार में अच्छा कर रहे हैं और कई कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हमारा ध्यान अपने ग्राहकों पर है, किसी कंपनी विशेष पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com