यह ख़बर 21 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गैर-रियायती रसोई गैस सिलेंडर पर कोई शुल्क नहीं : चिदंबरम

खास बातें

  • वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि सरकार गैर-रियायती रसोई गैस की बिक्री पर से सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर (वैट) हटा देगी।
नई दिल्ली:

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि सरकार गैर-रियायती रसोई गैस की बिक्री पर से सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर (वैट) हटा देगी।

चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा कि आम लोगों को राहत देने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की बिक्री पर शुल्क हटा दिया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सरकार ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी वह हर परिवार के लिए रसोई गैस सिलेंडर की रियायती दर पर बिक्री को साल में छह तक सीमित कर देगी। चिदंबरम ने डीजल पर वैट घटाने के बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया और अन्य राज्यों से भी आम आदमी को राहत देने के लिए एलपीजी और डीजल पर कर घटाने का अनुरोध किया।