यह ख़बर 22 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नाल्को ने दिया 2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश

खास बातें

  • एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी नाल्को ने 2010-11 के लिए 20 फीसदी अर्थात 2 दो रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।
भुवनेश्वर:

सार्वजनिक क्षेत्र की एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी नाल्को ने वित्तवर्ष 2010-11 के लिए 20 फीसदी अर्थात 2 दो रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। यह लाभांश 128.86 करोड़ रुपये के बराबर है। नाल्को के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एके श्रीवास्तव ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनशा पटेल को 112.29 करोड़ रुपये का लाभांश चेक दिया है। यह राशि कंपनी में सरकार की 87.15 फीसदी हिस्सेदारी के लिए दिया गया। शेष 16.57 करोड़ रुपये विभिन्न संस्थागत और अन्य शेयरधारकों को दिए जाएंगे। 1987 से परिचालन में आई और कंपनी निरंतर लाभ में रही है और 1992 से लाभांश दे रही है। वित्तवर्ष 2009-10 में कंपनी ने 25 फीसदी का लाभांश दिया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com