यह ख़बर 07 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में शनिवार को होगा विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन

खास बातें

  • मुंबई शेयर बाजार तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज शनिवार को करीब दो घंटे तक विशेष कारोबार का आयोजन करेंगे।
मुंबई:

मुंबई शेयर बाजार तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज शनिवार को करीब दो घंटे तक विशेष कारोबार का आयोजन करेंगे।

मुंबई शेयर बाजार (बीएसई) आपदा की स्थिति से उबरने से संबद्ध साफ्टवेयर का परीक्षण करने के लिए प्रतिभूतियों के लेनदेन योजना :एसएलबी: डेरिवेटिव्स तथा नकद खंड में विशेष कारोबार सत्र आयोजित कर रहा है। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज :एनएसई: पूंजी बाजार खंड तथा वायदा एवं विकल्प एसएलबी खंड में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित कर रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कारोबार 11.15 बजे शुरू होगा और दोपहर 12.45 मिनट पर समाप्त होगा।