यह ख़बर 25 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मूडीज ने भारत के साख परिदृश्य को रखा स्थिर

खास बातें

  • सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में गिरावट के बावजूद वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत का साख परिदृश्य स्थिर स्तर पर कायम रखा है।
नई दिल्ली:

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में गिरावट के बावजूद वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत का साख परिदृश्य स्थिर स्तर पर कायम रखा है।

मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत के साख परिदृश्य को स्थिर पर कायम रखा जा रहा है। साख से संबंधित तमाम चुनौतियों मसलन कमजोर वित्तीय राजकोषीय प्रदर्शन, महंगाई तथा अनिश्चित निवेश नीति वातावरण आदि भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष दशकों से हैं और इन्हें पहले ही मौजूदा बीएए3 रेटिंग में शामिल किया जा चुका है।’’ इसके साथ ही मूडीज ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को हाल में जिन नकारात्मक परिस्थितियों मसलन वृद्धि दर में गिरावट, निवेश की रफ्तार में कमी तथा खराब कारोबारी धारणा आदि भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थायी यहां तक कि मध्यावधि में भी बनी नहीं रहेंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो प्रमुख एजेंसियों स्टैंडर्ड एंड पूअर्स तथा फिच ने इससे पहले भारत की साख परिदृश्य को नकारात्मक कर दिया है।