यह ख़बर 02 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक वृद्धि 8% से अधिक नहीं होगी : मोंटेक

खास बातें

  • आर्थिक मोर्चे पर नरमी की चिंताओं के बीच योजना आयोग ने कहा है कि मौजूदा वित्तवर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर आठ प्रतिशत से अधिक नहीं रहेगी।
New Delhi:

आर्थिक मोर्चे पर नरमी की चिंताओं के बीच योजना आयोग ने कहा है कि मौजूदा वित्तवर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर आठ प्रतिशत से अधिक नहीं रहेगी। हालांकि, सरकार ने इस साल 8.5 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान लगाया है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा कि हमें वृद्धि दर किसी भी तरह आठ प्रतिशत से ऊंची रहने की अपेक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि योजना आयोग ने 2011-12 में वृद्धि दर आठ प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। अहलूवालिया ने कहा, यह बहुत संभव है कि 2011-12 में जीडीपी वृद्धि दर पूर्व के अनुमान से कम रहे। 12वीं योजना के दृष्टि पत्र में हमने कहा है कि इस साल वृद्धि दर आठ प्रतिशत के आसपास ही रहेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com