यह ख़बर 04 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति सुजुकी की बिक्री दिसम्बर में 17 प्रतिशत बढ़ी

खास बातें

  • कम्पनी के निर्यात में हालांकि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 29.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
नई दिल्ली:

प्रमुख कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी की कुल बिक्री दिसम्बर महीने में पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 17 प्रतिशत बढ़कर 99,225 कारें हो गई। कम्पनी के निर्यात में हालांकि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 29.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी के मुताबिक दिसम्बर महीने में घरेलू बाजार में कम्पनी की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 89,469 कारें हो गई। पिछले साल के दिसम्बर महीने में कम्पनी ने घरेलू बाजार में 71,000 कारें बेची थीं। कम्पनी की ए वन श्रेणी की कारों (मारुति 800) की बिक्री 30.1 प्रतिशत घटकर 1,798 हो गई जबकि पिछले साल के दिसम्बर महीने में कम्पनी ने इस श्रेणी की 2,574 गाड़ियां बेची थीं। वहीं ए टू सेगमेंट की कारों की बिक्री 23.5 प्रतिशत बढ़कर 64,492 हो गई। ए थ्री श्रेणी की कारों की बिक्री में कम्पनी ने 19.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। कम्पनी की वेन श्रेणी (ओमनी, वेरसा, ईको) कारों की बिक्री इस महीने 67.5 प्रतिशत बढ़कर 13,547 कारें हो गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com