खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 337.76 अंक बढ़कर 19,534.10 अंक पर और निफ्टी 109.15 अंक बढ़कर 5863.25 अंक पर बंद हुआ।
मुम्बई: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को बढ़त का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 337.76 अंक बढ़कर 19,534.10 अंक पर और निफ्टी 109.15 अंक बढ़कर 5863.25 अंक पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 157.34 अंक की बढ़त के साथ 19,353.34 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.95 अंक की तेजी के साथ 5800.05 अंक पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी वृद्धि का रुख देखा गया। मिडकैप 121.97 अंक की तेजी के साथ 7,369.04 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 128.50 अंक की तेजी के साथ 9,147.63 अंक पर बंद हुआ।