खास बातें
- विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से बिकवाली बढ़ाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 221 अंक कमजोर हो गया।
मुंबई: विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से बिकवाली बढ़ाए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 221 अंक कमजोर हो गया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में इससे पहले के चार सत्रों के दौरान 868 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जो सोमवार के शुरुआती कारोबार में 221.58 अंक और कमजोर होकर 19,470.23 अंक पर आ गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 71.70 अंक कमजोर होकर 5,832.90 अंक पर आ गया। बाजार सूत्रों के अनुसार बाजार में कमजोर रुख के बीच विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा बिकवाली बढ़ाए जाने के कारण सूचकांक में गिरावट आई।