यह ख़बर 24 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लीबिया संकट के कारण अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट

खास बातें

  • लीबिया संकट का असर मध्यपूर्व के अन्य तेल सम्पन्न देशों में फैलने की आशंका के चलते अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
न्यूयॉर्क:

लीबिया में जारी राजनीतिक संकट और इसका असर मध्यपूर्व के अन्य तेल सम्पन्न देशों में फैलने की आशंका के चलते बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर आशंकाओं के चलते इसके दाम अक्टूबर 2008 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में हालांकि तेजी रही है लेकिन अन्य क्षेत्रों की कम्पनियों के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस बुधवार को 107.01 अंक गिरकर 12,105.78 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैण्र्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 8.04 अंक गिरकर 1,307.40 अंक पर पहुंच गया। नैस्डैक सूचकांक 33.43 अंक गिरकर 2,722.99 अंक पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com