यह ख़बर 01 नवंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पर्यावरण : लवासा पर दर्ज होगा आपराधिक मामला

खास बातें

  • महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड चार नवंबर से पहले पुणे के मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी दायर कर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के तहत आपराधिक कार्रवाई करने की मांग करेगा।
मुंबई:

पर्यावरण नियम तोड़ने के मामले में महाराष्ट्र सरकार लवासा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड चार नवंबर से पहले पुणे के मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी दायर कर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के तहत आपराधिक कार्रवाई करने की मांग करेगा। पुणे के नजदीक बन रहे इस हिल प्रोजेक्ट को पर्यावरण मंत्रालय ने नियम तोड़ने का आरोप लगाकर काम रोकने का आदेश दिया था। तीन हजार करोड़ रु के इस प्रोजेक्ट पर पिछले 11 महीनों से काम रुका हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com