खास बातें
- सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि लवासा हाउसिंग प्रोजेक्ट में कानून की घोर अनदेखी हुई है।
नई दिल्ली: पुणे के लवासा हाउसिंग प्रोजेक्ट पर जांच रिपोर्ट पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश को सौंप दी गई है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि लवासा प्रोजेक्ट में कानून की घोर अनदेखी हुई है। प्रोजेक्ट में पर्यावरण मंत्रालय के 1994, 2004 और 2006 को नोटिफिकेशन की अवहेलना हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई की ज़रूरत है। फिलहाल जब तक फैसला नहीं हो जाता यहां के काम पर रोक लगी रहनी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर निवेश और कई ऐसे लोगों के हित देखते हुए जिन्हें प्रॉपर्टी बेची गई, इस मामले में भारी पेनल्टी की जानी चाहिए। इसके अलावा एक इको फंड बनाया जाना चाहिए जिसका इस्तेमाल इस इलाके के पर्यावरण की देखभाल के लिए किया जाए।