यह ख़बर 23 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

300 करोड़ का जमीन घोटाला : शाहिद बलवा और विनोद गोयनका के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली:

यवतमाल और पुणे के जमीन घोटाला मामले में पुणे पुलिस ने कई बड़े बिज़नेसमैन और एक पूर्व जिला कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बड़े उद्योगपतियों विनोद गोयनका और शाहिद बलवा के खिलाफ केस दर्ज किया है। जमीन घाटाले के इस मामले में 12 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। सभी आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज के जरिये करीब 300 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इन 14 लोगों के अलावा तब के जिला कलेक्टर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। उन पर इन 14 लोगों के साथ मिलकर सरकार को धोखा देने का आरोप लगा है।