यह ख़बर 31 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

केईसी इंटरनेशनल को मिला 801 करोड़ का ठेका

खास बातें

  • केईसी इंटरनेशनल ने गुरुवार को कहा कि उसे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कम्पनियों से 801 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
New Delhi:

विद्युत पारेषण कम्पनी केईसी इंटरनेशनल ने गुरुवार को कहा कि उसे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कम्पनियों से 801 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कम्पनी विद्युत पारेषण और तार बिछाने से सम्बंधित कार्यों को अंजाम देगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सऊदी अरब,दक्षिण अफ्रीका,अमेरिका और ब्राजील से कम्पनी को 386 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। घरेलू बाजार में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से कम्पनी को 224 करोड़ रुपये के तीन ठेके मिले हैं जबकि एक अन्य कम्पनी अप्ट्रांस्को से 84 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।  कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक रमेश चंदक ने कहा कि कम्पनी के भौगोलिक और कारोबारी विस्तार के कारण उसे ठेका हासिल करने में सुविधा होती है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com