टाटा की जेएलआर ने ब्रेक्जिट पर कहा : सब सामान्य है

टाटा की जेएलआर ने ब्रेक्जिट पर कहा : सब सामान्य है

प्रतीकात्मक तस्वीर

लंदन:

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के पक्ष में मतदान किए जाने के बीच टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने कहा कि ‘सब सामान्य है’ और वह इस फैसले के दीर्घकालिक असर से निपट लेगी। साथ ही उसने कहा कि उसके और वाहन उद्योग के लिए रातोंरात कोई बदलाव नहीं आएगा।

जेएलआर के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘आज सबकुछ पहले जैसा ही है। यह ब्रिटेन की कंपनी है और इस देश में इसका मजबूत विनिर्माण आधार है। हम ब्रिटेन को अपना घर मानते हैं और विनिर्माण स्थलों और निवेश के फैसलों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।’’ जनमत संग्रह के नतीजों पर प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम ब्रिटेन की जनता के विचारों का स्वागत करते हैं और अन्य कंपनियों की तरह जैगुआर लैंड रोवर भी इस फैसले के दीर्घकालिक असर से निपटेगी। हमारे लिए या वाहन उद्योगो के लिए रातोंरात कुछ नहीं बदलेगा।’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com