खास बातें
- जापान को जनवरी महीने में पिछले 22 महीनों में पहली बार व्यापार घाटा हुआ है। जनवरी में देश को 471.4 अरब येन का व्यापार घाटा हुआ है।
टोक्यो: जापान को जनवरी महीने में पिछले 22 महीनों में पहली बार व्यापार घाटा हुआ है। जनवरी में देश को 471.4 अरब येन (5.7 अरब डॉलर) का व्यापार घाटा हुआ है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने जापान का निर्यात 1.4 प्रतिशत बढ़ा है जबकि आयात में 12.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश के निर्यात में लगातार 15वें महीने वृद्धि हुई है लेकिन मौद्रिक उतार-चढ़ाव के कारण एशिया को होने वाले निर्यात में स्थिरता बनी हुई है।