खास बातें
- जागरण प्रकाशन को तीसरी तिमाही में 52.64 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो गत वित्तवर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 32.49 प्रतिशत अधिक है।
Mumbai suburban: जागरण प्रकाशन को 31 दिसंबर को खत्म हुए तीसरी तिमाही में 52.64 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो कि गत वित्तवर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 32.49 प्रतिशत अधिक है। गत वित्तवर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 39.73 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय में गत वित्तवर्ष की इसी अवधि की 226.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 286.91 करोड़ रुपये हो गई।