नई दिल्ली: Dollar vs Rupee Rate Today: अमेरिकी करेंसी में ऊपरी स्तर से गिरावट के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 81.65 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के चलते रुपये की बढ़त सीमित हुई.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.72 पर खुला, और फिर मजबूती के साथ 81.65 के स्तर पर पहुंच गया. इस तरह देखा जाए तो स्थानीय करेंसी ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त दर्ज की है.
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.79 पर बंद हुआ था.
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरकर 107.57 पर आ गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)