यह ख़बर 19 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

इंडियन बैंक का FPO जून-जुलाई में

खास बातें

  • इंडियन बैंक का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम जून या जुलाई में आ सकता है। इसके जरिये बैंक की करीब 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
चेन्नई:

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) जून या जुलाई में आ सकता है। इस एफपीओ के जरिये बैंक की लगभग 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इंडियन बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक टीएम भसीन ने संवाददाताओं से कहा कि एफपीओ को लेकर विवरणी पुस्तिका इस साल मई के मध्य में जमा कराई जाएगी। बैंक की इस एफपीओ के जरिये लगभग 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस राशि का उपयोग कारोबार विस्तार में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को दिए जाने वाले ऋण में साल-दर-साल आधार पर लगभग 49 फीसदी वृद्धि हुई है। इस साल भी यही प्रवृत्ति रह सकती है। एक सवाल के जवाब में भसीन ने कहा कि बिल्डरों को ऋण देने को लेकर नियम कड़े किए गए हैं। इसमें दो वकीलों को रखा जाना शामिल है, जो जमीन के मालिकाना हक की जांच करेगा। पहले एक वकील से जांच कराए जाने प्रावधान था। इस बीच, इंडियन बैंक ने वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड से तिपहिया वाहनों के लिए ऋण देने हेतु समझौता किया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com