यह ख़बर 18 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

इंडियाबुल्स का शुद्ध लाभ 27 गुना से ज्यादा

खास बातें

  • इंडिया बुल्स को दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान 76.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही के 27 गुना से अधिक है।
New Delhi:

रीयल एस्टेट कंपनी इंडिया बुल्स को दिसंबर, 2010 में समाप्त तिमाही के दौरान 76.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही के 27 गुना से अधिक है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 2.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री भी बढ़कर 399.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 37.46 करोड़ रुपये अधिक थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण उसका कुल खर्च भी बढ़कर 284.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 72.86 करोड़ रुपये था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com