यह ख़बर 24 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'2050 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत'

खास बातें

  • वित्तीय सेवा प्रदाता ग्रुप सिटी का अनुमान है कि भारत 2050 तक चीन एवं अमेरिका को पछाड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
New Delhi:

वित्तीय सेवा प्रदाता ग्रुप सिटी का अनुमान है कि भारत 2050 तक चीन एवं अमेरिका को पछाड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सिटी ने एक रपट में कहा है, चीन 2020 तक अमेरिका को पछाड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाना चाहिए और उसके बाद 2050 तक वह भारत से पिछड़ जाएगा। सिटी का यह अनुमान पीपीपी के आधार पर है। पीपीपी के आधार पर भारत की अर्थव्यवस्था 2050 में लगभग 85,970 अरब डालर हो जाएगी जो 2010 में 3,920 अरब डॉलर थी। सिटी के अनुमान के अनुसार भारत 2040 तक अमेरिका को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और दस साल बाद उस समय की नंबर एक अर्थव्यवस्था चीन को भी पछाड़ सकता है। इसमें कहा गया है कि 2015 तक भारत जापान को पछाड़ कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com