यह ख़बर 15 नवंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत : 2016-17 तक इस्पात उत्पादन 11.3 करोड़ टन होगा

खास बातें

  • इस्पात मंत्रालय में सचिव पी के मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए जल्द नीतिगत सुधारों की जरूरत है।
हैदराबाद:

देश का इस्पात उत्पादन 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक 11.3 करोड़ टन पर पहुंच जाने की उम्मीद है। इस्पात मंत्रालय में सचिव पी के मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए जल्द नीतिगत सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह अनुमान सकल घरेलू उत्पाद की 9 प्रतिशत की वृद्धि के आकलन पर आधारित है। मिश्रा ने कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए इस्पात उद्योग पर कार्यसमूह ने अनुमान लगाया है कि देश में इस्पात की मांग सालाना 10.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और यह 12वीं योजना में 11.3 करोड़ टन पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि 12वीं योजना में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में एक हजार अरब डालर के प्रस्तावित निवेश तथा सकल घरेलू उत्पाद में 2020 तक विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी को 15 से 25 प्रतिशत तक करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों से इस्पात की मांग में जोरदार इजाफा होगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com