आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी ने आवास ऋण पर ब्याज दर 0.3 प्रतिशत तक घटाया

यहा बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक ने यह कटौती अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत दी है और इसी लिए यह कटौती 30 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए दी जा रही है. 

आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी ने आवास ऋण पर ब्याज दर 0.3 प्रतिशत तक घटाया

ICICI बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.3 फीसदी तक की कटौती की (प्रतीकात्मक फोटो)

खास बातें

  • एसबीआई ने पिछले दिनों की थी होम लोन पर ब्‍याज दरों में कटौती
  • 30 लाख से कम के लोन की ब्याज दरों में 0.25% से 0.35% की कटौती
  • 30 लाख से अधिक के होमलोन पर ब्याज दर में 0.10% की कटौती की गई
नई दिल्ली:

एसबीआई के बाद आईसीआईसीआई बैंक तथा एचडीएफसी लि. ने भी 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज दर में 0.3 प्रतिशत तक की कटौती की सोमवार को घोषणा की. सस्ते मकान को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया गया है. एचडीएफसी लि. ने एक बयान में कहा कि महिलाओं को अब 30 लाख रुपये तक का कर्ज 8.35 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा जबकि अन्य के लिये 8.40 प्रतिशत होगा. तीस लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये के कर्ज पर नई ब्याज दर सभी ग्राहकों के लिये 8.50 प्रतिशत होगी जबकि 75 लाख रुपये से अधिक का ऋण 8.55 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा. नई दरें सोमवार को से प्रभावी हो गयी हैं. उम्मीद है कि दूसरे बैंक भी ऐसा कदम उठा सकते हैं.

इससे पहले, निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाने की घोषणा की थी. इसके तहत वेतनभोगी महिलाओं को 8.35 प्रतिशत तथा अन्य को 8.40 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा.

पिछले सप्ताह भारतीय स्टेट बैंक ने सस्ते मकान के लिये महिलाओं के लिये ब्याज 0.25 प्रतिशत तक कम कर 8.35 प्रतिशत किया था. ऐसी उम्मीद है कि निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बैंक भी प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिये ब्याज दर में कमी कर सकते हैं.

(इनपुट भाषा से)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com