खास बातें
- अनिल अम्बानी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के पहले दिन सिमेंट और ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की।
गांधी नगर: कारोबारी दिग्गज अनिल अम्बानी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के पहले दिन सिमेंट और ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की। अम्बानी ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कहा कि ये निवेश तटवर्ती क्षेत्र कच्छ, जूनागढ़ और पोरबंदर में किए जाएंगे। निवेश पांच से सात वर्ष की अवधि में किया जाएगा। अम्बानी ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में गुजरात एक ऐसा राज्य है, जिसके पास अपनी जरूरत से अधिक बिजली है और वह अतिरिक्त बिजली की बिक्री करता है। उन्होंने कहा कि गुजरात में हो रहे बदलाव में उनका समूह प्रमुख भूमिका निभाएगा। उन्होंने राज्य में हो रहे बदलावों का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री को दिया।