यह ख़बर 12 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

औद्योगिक विकास दर में भारी गिरावट

खास बातें

  • नवम्बर माह के दौरान औद्योगिक उत्पादन की विकास दर घटकर 2.7 फीसदी स्तर पर आ गई है, जो 18 महीने में न्यूनतम है।
नई दिल्ली:

नवम्बर माह के दौरान औद्योगिक उत्पादन की विकास दर घट कर 2.7 फीसदी स्तर पर आ गई है, जो 18 महीने में न्यूनतम है। औद्योगिक उत्पादन विकास दर में आई गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक के सामने दुविधा खड़ी कर सकती है, जो खाद्य महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की नीति पर चल रही है। बुधवार को सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवम्बर माह में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.7 फीसदी रही, जो पिछले 18 महीने में न्यूनतम है। इससे पिछले माह में यह दर 11.3 फीसदी के स्तर पर थी। सर्वाधिक गिरावट दैनिक उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र में देखी गई। इसमें छह फीसदी का नकारात्मक विकास देखा गया। पिछले साल की समान अवधि में 36 फीसदी की विकास दर दर्ज की गई थी। औद्योगिक उत्पादन की विकास दर के सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटक निर्माण क्षेत्र में 2.3 फीसदी का विकास दर्ज किया गया, जिसमें पिछले साल की समान अवधि में 12.3 फीसदी का विकास देखा गया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com