उमंग : नया मोबाइल ऐप दिलाएगा 1000 से अधिक सरकारी सेवाओं तक पहुंच

उमंग : नया मोबाइल ऐप दिलाएगा 1000 से अधिक सरकारी सेवाओं तक पहुंच

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार एक ऐसे मोबाइल ऐप पर काम कर रही है जो केंद्र और राज्य सरकारों की 1000 से अधिक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगा। इसे दिसंबर, 2016 में लांच किया जाएगा।

दिसंबर में शुरू किया जाएगा यह...
प्रसाद ने कहा, ‘हम एक साझा मोबाइल ऐप शुरू करने जा रहे हैं। इस ऐप में हम केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों की सेवाएं देंगे। एक बटन क्लिक करने पर लोग सरकार की 1000 सेवाएं खंगाल पायेंगे। हम राष्ट्रीय छात्र छात्रवृति, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के साथ दिंसबर में इसे शुरू करेंगे।’

उमंग नामक यह ऐप अंग्रेजी के साथ साथ 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com