यह ख़बर 29 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गोल्डसुख का प्रबंध निदेशक व उसकी पत्नी गिरफ्तार

खास बातें

  • करीब दो सौ करोड़ रुपये की ठगी करने वाली गोल्डसुख कंपनी के आरोपी नरेंद्र कंवर और उसकी पत्नी सरोज कंवर को इंटरपोल की मदद से दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर:

जयपुर पुलिस ने एक लाख लोगों से करीब दो सौ करोड़ रुपये की ठगी करने वाली गोल्डसुख कंपनी के आरोपी नरेंद्र कंवर और उसकी पत्नी सरोज कंवर को इंटरपोल की मदद से दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर पुलिस आयुक्त बीएल सोनी ने बताया कि गोल्डसुख कंपनी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कंवर और उसकी निदेशक पत्नी सरोज कंवर के बारे में पुलिस को इंटरपोल से सूचना मिली थी कि यह दोनों बैंकॉक से दिल्ली आ रहे हैं। इस सूचना पर दिल्ली हवाई अड्डे पर जयपुर पुलिस ने इंटरपोल की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सोनी ने बताया कि थाना विधायकपुरी में गोल्डसुख कंपनी के खिलाफ दर्ज ठगी के आठ मामलों में नरेंद्र सिंह निर्वाण, मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद शर्मा, महेंद्र कुमार व अन्य अभियुक्त फरार चल रहे थे। जयपुर पुलिस द्वारा सीबीआई के मार्फत इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी करवाए गए थे।