यह ख़बर 18 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत, चीन में निवेश करने से बचें : गोल्डमैन सैक्स

खास बातें

  • गोल्डमैन सैक्स ने छोटी अवधि के लिए निवेशकों को चेतावनी दी है कि उन्हें भारत और चीन में हालिया महंगाई के कारण अभी निवेश करने से बचना चाहिए।
लंदन:

अमेरिकी बैंक गोल्डमैन सैक्स ने छोटी अवधि के लिए निवेशकों को चेतावनी दी है कि उन्हें भारत और चीन में हालिया महंगाई के कारण अभी निवेश करने से बचना चाहिए और इसकी जगह वालस्ट्रीट या दूसरे सुरक्षित बाजारों के शेयर बाजारों में निवेश करने के विकल्प पर विचार करना चाहिए। समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने बैंक के एक अधिकारी टिम मो के हवाले से लिखा है कि वे साधारणत: ब्रिक समूह के देशों (ब्राजील, भारत, रूस और चीन) के प्रति सकारात्मक रुख रखते हैं, पर इस समय इन देशों के प्रति उनकी सलाह सकारात्मक नहीं है। उन्होंने लंदन में गोल्डमैन सम्मेलन में कहा कि एशियाई बाजार अभी अच्छे दौर से नहीं गुजर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में एशिया अमेरिकी बाजार को पीछे नहीं छोड़ने जा रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com