खास बातें
- एमसीएक्स में सोना वायदा का फरवरी सौदा 56 रुपये अथवा 0.28 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 19,955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
New Delhi: हाजिर बाजार में मांग बढ़ने की उम्मीद से कारोबारियों द्वारा अपना स्टाक बढ़ाए जाने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गुरुवार को सोना वायदा में 56 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एमसीएक्स में सोना वायदा का फरवरी सौदा 56 रुपये अथवा 0.28 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 19,955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 13 लाट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार इसका अप्रैल सौदा भी 0.22 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 20,211 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें एक लाट के लिए कारोबार हुआ।