Gold Price Today : सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई गिरावट, बाजार में ये है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today on 27th December, 2021 : आज घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी के दामों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज सुबह सोने के दामों में जहां बढ़त दर्ज की जा रही थी, वहीं, चांदी गिरावट पर थी.

Gold Price Today : सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई गिरावट, बाजार में ये है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price : सोने के दामों में तेजी, चांदी ने देखी गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Updates : अंतराराष्ट्रीय बुलियन बाजार का रुख देखते हुए सोमवार यानी 27 दिसंबर, 2021 को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी के दामों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज सुबह सोने के दामों में जहां बढ़त दर्ज की जा रही थी, वहीं, चांदी गिरावट पर थी. सुबह 9.26 बजे मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर में 99 रुपये या 0.21 % की तेजी दर्ज हो रही थी और येलो मेटल 48,218 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. गोल्ड का एवरेज प्राइस 48,179 रुपये पर था. पिछले कारोबारी सत्र में इसकी क्लोजिंग 48,119 रुपये थी.

वहीं, अगर सिल्वर की बात करें तो इसमें आज गिरावट दर्ज हुई है. पिछले कारोबारी सत्र में 62,298 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ सिल्वर आज 110 रुपये या 0.18 % की गिरावट लेकर 62,188 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है. इसका एवरेज प्राइस 62,161 था.

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में मेटल्स के दामों को देखें तो GoldPrice.org के मुताबिक, गोल्ड में 0.34% की तेजी दर्ज हो रही थी और धातु 1,811.05 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.08% फीसदी की गिरावट के साथ 22.83 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी.

घरेलू बाजार में भी उछला था सोना

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 57 रुपये की तेजी के साथ 47,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. उसके पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमत भी 183 रुपये की तेजी के साथ 61,054 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,831, 8 ग्राम पर 38,648, 10 ग्राम पर 48,310 और 100 ग्राम पर 4,83,100 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 47,310 पर बिक रहा है.

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,510 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,810 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,310 और 24 कैरेट सोना 48,310 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,460 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,160 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,520 और 24 कैरेट 49,660 रुपए है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 62,300 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 62,300 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 66,200 रुपए प्रति किलो है.