Gold Price Today : 48,100 रुपये में खरीदना होगा 10 ग्राम सोना, ये है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today, 14th December, 2021 : दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की हाजिर कीमतों में हल्की तेजी आई थी, लेकिन आज वायदा बाजार में गोल्ड के दाम गिर गए हैं.

Gold Price Today : 48,100 रुपये में खरीदना होगा 10 ग्राम सोना, ये है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today : गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर में हल्की गिरावट.

नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today : बुलियन मार्केट में मगंलवार यानी 14 दिसंबर, 2021 को गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की हाजिर कीमतों में हल्की तेजी आई थी, लेकिन आज वायदा बाजार में गोल्ड के दाम गिर गए हैं. मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह 9.30 के आसपास गोल्ड फ्यूचर में 29 रुपये या 0.06 % की गिरावट दर्ज हो रही थी और इसका दाम 48,274 रुपये चल रहा था. गोल्ड का एवरेज प्राइस आज 48,272 रुपये है. पिछली क्लोजिंग 48,303 रुपये पर हुई थी.

वहीं, अगर सिल्वर फ्यूचर की बात करें तो चांदी में भी 111 रुपये या 0.18 % की गिरावट दर्ज हो रही थी और इसकी कीमत 61,471 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही थी. चांदी का एवरेज प्राइस 61,423 रुपये पर चल रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,582 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस दौरान मेटल्स में उतार-चढ़ाव ही दर्ज हो रही थी. सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास इनमें तेजी दर्ज हो रही थी, लेकिन बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई. सुबह 9.35 के आसपास गोल्ड फ्यूचर 0.36% की तेजी के साथ 4,356 रुपये प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ. सिल्वर फ्यूचर 0.39% की तेजी के साथ 54,239 रुपये पर था.

बता दें कि सोमवार को वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 62 रुपये की बढ़त के साथ 47,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी की कीमत भी 195 रुपये की तेजी के साथ 60,122 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 48,190
995- 47,997
916- 44,142
750- 36,143
585- 28,191
सिल्वर 999- 60,931

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,778, 8 ग्राम पर 38,224, 10 ग्राम पर 47,780 और 100 ग्राम पर 4,77,800 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 46,780 पर बिक रहा है.

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,260 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,560 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,780 और 24 कैरेट सोना 47,780 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,350 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,050 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,290 और 24 कैरेट 49,400 रुपए है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 61,600 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 61,600 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 65,300 रुपए प्रति किलो है.