यह ख़बर 04 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सोना 21 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर पर पहुंचा

खास बातें

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव 21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचे, जबकि रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद चांदी में गिरावट देखी गई।
New Delhi:

मौजूदा शादी-विवाह के मद्देनजर फुटकर लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव 21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर तक जा पहुंचे, जबकि रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद चांदी में गिरावट देखी गई। सोने के भाव 20 रुपये की तेजी के साथ 21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। इससे पूर्व यह स्तर 6 दिसंबर को देखा गया था। चांदी के भाव नई ऊंचाई को छूने के बाद 90 रुपये की गिरावट के साथ 46,840 रुपये किलो बंद हुए। विदेशों और वायदा बाजार में मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली के चलते चांदी की कीमतों में गिरावट आई। धरेलू बाजार में चांदी तैयार के भाव 90 रुपये टूटकर 46,840 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 46,370 रुपये किलो बंद हुए। शादी-विवाह के चलते भारी मांग से चांदी सिक्का के भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 51,000-51,100 रुपये प्रति सैकड़ा की नई ऊंचाई पर बंद हुए। सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 20 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 21,000 रुपये और 20,880 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रुपये चढ़कर 16,950 रुपये प्रति 8 ग्राम की नई ऊंचाई पर बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com