खास बातें
- गोदरेज प्रॉपर्टीज को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 15.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 12 फीसदी कम है।
नई दिल्ली: रीयल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज को अक्टूबर-दिसंबर, 2010 में समाप्त तिमाही के दौरान 15.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 12 फीसदी कम है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार का यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 17.63 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 48.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही में 34.61 करोड़ रुपये थी।